ड्राइविंग लाइसेंस / DL घर बैठे ‚ मोबाइल से बनाये DL‚ - पूरी प्रक्रिया (2024)/ How to apply Driving License 2024

 
ड्राइविंग लाइसेंस / DL घर बैठे ‚ मोबाइल से बनाये DL‚  - पूरी प्रक्रिया (2024)/ How to apply Driving License 2024


            दोस्तों क्या आपके पास ड्राइविंग लाइसेंस / DL नही हैॽ यदि नही है तो किसी RTO आफिस जाकर किसी दलाल के चक्कर में फसनें की जरूरत नही है। दोस्तों अब आप RTO ऑफिस जाए बिना लाइसेंस बनवा सकतें है। यदि आप 2025 तक अपने लिये या अपने किसी परिवार के सदस्य या मित्र का लाइसेंस बनवाने जा रहें है तो ड्राइविंग लाइसेंस 2025 के लिये दोस्तो हम आपको पूरी प्रक्रिया की जानकारी अपने इस लेख मे देनें जा रहें है। 

        ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने का प्रोसेस अब बहुत आसान हो गया है। आप अपने आधार की ई-केवाईसी करके घर बैठे ही ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन कर सकते हैं। अब RTO ऑफिस जाने की जरूरत नहीं है। इसके लिए निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करें:


ऑनलाइन ड्राइविंग लाइसेंस आवेदन/ How to apply Driving License Online

वेबसाइट खोलें: सबसे पहले अपने मोबाइल या कम्प्यूटर के किसी ब्राउज़र में parivahan.gov.in सर्च करें। यह परिवहन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट है। जिसपर आपको आगे की कार्यवाही करनी है।



लर्निंग लाइसेंस के लिए आवेदन:
 वेबसाइट में नीचे जाएं और "ड्राइविंग लाइसेंस/लर्निंग लाइसेंस" वाले विकल्प पर क्लिक करें। फिर अपनी राज्य का चयन करें ।
                                                                                                                                                                                                                            




आधार ई-केवाईसी से लाइसेंस
आधार ई-केवाईसी: आपको ऑथेंटिकेशन के लिए दो विकल्प दिए जाएंगे। घर बैठे टेस्ट देने के लिए "आधार ऑथेंटिकेशन" चुनें और आधार नंबर दर्ज करें। मोबाइल पर आने वाले OTP को दर्ज करें।














  • सूचनाएं स्वतः भरेंगी: आधार की जानकारी के आधार पर आपका नाम, पता और अन्य जानकारी फॉर्म में स्वतः भर जाएगी। आपको कुछ अतिरिक्त जानकारी जैसे जन्मस्थान, शिक्षा और मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा।
  • वाहन चयन: दोस्तों जिस वाहन के लिए आप लाइसेंस बनाना चाहते हैं, उसे चुनें (जैसे मोटरसाइकिल, चार पहिया वाहन)।
  • फिजिकल फिटनेस: दोस्तों आपको अपना शारीरिक फिटनेस के लिये आपको एक फॉर्म भरना होगा जिसमें आप अपनी शारीरिक फिटनेस के बारे में जानकारी देंगे। अगर आप पूरी तरह से स्वस्थ हैं, तो दिए गए बॉक्स में टिक करें।
  • सिग्नेचर अपलोड: अपनी सिग्नेचर की स्कैन की गई कॉपी अपलोड करें। ध्यान रखें कि फाइल का साइज 10KB से 20KB के बीच होना चाहिए।
  • फीस का भुगतान: आप ऑनलाइन पेमेंट गेटवे (SBI) से फीस जमा करें। यहां पर किसी भी बैंक के डेबिट/क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग से पेमेंट कर सकते हैं।
  • लर्निंग लाइसेंस टेस्ट: टेस्ट देने के लिए आपको एक वीडियो देखना होगा जो रोड सेफ्टी पर आधारित होगा। इसे ध्यान से देखें और वीडियो पूरा होने के बाद टेस्ट शुरू करें।
  • लाइसेंस प्राप्त करें: टेस्ट पास करने के बाद आपका लर्निंग लाइसेंस ऑनलाइन जारी हो जाएगा। इसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।
  • नोट: लर्निंग लाइसेंस की वैधता एक निश्चित समय के लिए होगी, जिसके बाद आपको रेगुलर लाइसेंस के लिए आवेदन करना होगा।
  • अब आप बिना RTO ऑफिस जाए घर बैठे ड्राइविंग लाइसेंस बनवा सकते हैं!

Comments

Popular posts from this blog

एक राष्ट्र — एक चुनाव से क्या मा० प्रधानमंत्री मोदी जी अपने पैर मे कुल्हाडी मारने जा रहें है।

मुख्यमंत्री द्वारा पुलिस स्मृति दिवस पर की गयी घोषणा‚ 21 अक्टूबर 2023/ योगी जी द्वारा पुलिस के लिये की गयी घोषणा

Fire-Boltt Cyclone Pro., smart watch, Fire - bolt, news launches smart watch Rs -1199.00