Best 125 cc bike TVS Raider125 in India
दोस्तों आज के समय मे Bike's कंपनियां नये उम्र के लोगो और युवाओं को ध्यान मे रखकर बाइक की डिजाइन बना रहें है। इसी क्रम मे TVS कंपनी ने अपनी 125 CC सेगमेन्ट मे एक बेहतरीन और फुली फीचर अपलोड बाइक लांच की है‚ जो 125 CC सेगमेन्ट मे काफी बेहतरीन है।
दोस्तो बात करते है TVS की 125 cc की बाइक राइडर 125 (TVS Raider 125)की जो की इस सेगमेन्ट मे फीचर और पावर फुल इंजन के साथ तहलका मचा दी है।
TVS Raider 125 का इंजन 124.8cc को है जो 5 Speed गियर के साथ आता हैं इसकी अधिकतम पावर 11.38 bhp की है जो 7500rpm पर मिलेगा और अधिकतम टॉर्क 11.2 Nm का है जो 6000 rpm पर मिलेगा। इस बाइक की कुल बजन 124 kg है‚ इस बाइक मे कंपनी ने 10 ली० का फ्यूल टैंक दिया है। जो आपको काफी लंबी दूरी तक सफर करने मे बार बार तेल भरवाने की समस्या से निजात दिलायेगा।
TVS Raider 125 का ऑनरोड माइलेज 56 से 58 km/L तक है। जो कि इस सेगमेन्ट मे काफी अच्छा माइलेज है।
इसमे आरामदायक सफर के लिये आगे के पहीये मे टेलीस्कोपिक ससपेन्शन दिया गया है और पीछे के पहीये मे मोनोशाक 5स्टेप एडजेस्टेबल गैस ससपेन्शन दिया गया है जो कि आपको हाईस्पीड मे अच्छी हैन्डलिंग का अनुभव देगा।
इसकी सीट हाइट 780mm है जो कि एक 5'8'' हाइट तक के युवा वर्ग के लिये काफी अच्छी है। 6 फीट के लोगों के लिये‚ ये बाइक थोडी सीट हाईट मे कम की वजह से असुविधाजनक हो सकती है।
कंपनी इसमे 5 साल या 60000 km की वारंटी देती है।
इसका मीटर कंशोल फुली डिजिटल है जो कि काफी आकर्षक लगता है क्योकि इसमे आपको ब्लू टूथ कनेक्टीवटी‚ टाइम‚ गियर पोजिशन‚ ट्रीप मीटर ‚ सर्विस रिमान्डर ‚ मैप ‚ वाइस कमान्ड जैसे ढेराें फीचर दियें गयें है।
ये बाइक ब्लैक‚ रेड‚ येलो जैसे कलर आप्शन मे उपलब्ध है।
दोस्तो अब बात करतें है इसकी कीमत के बारे मे - दोस्तो ये 125cc सेगमेन्ट मे अन्य बाइकों की अपेक्षा अधिक कीमत पर उपलब्ध है क्योंकि इसमे फीचर अधिक दिये गयें है। इसलिये इसकी इतनी कीमत शायद सही है। आपके विचार से क्या ये कीमत सही है कमेन्ट करके जरूर बताइयेगा।
इसके बेस मॉडल की कीमत 1,12,474 रू० से प्रारम्भ होती है और टॉप माडल 1,22,971 रूपये तक है। इसमे एससरीज की कीमत नही जोडी गयी है । एससरीज के साथ कीमत मे और वृद्धि होगी।
Comments
Post a Comment