India's top 5 safest Car/SUV भारत की सबसे सुरक्षित 5 कार/SUV
India's top 5 safest Car/SUV भारत की सबसे सुरक्षित 5 कार/SUV
दोस्तों कुछ समय पहले भारत मे बिकने वाली कारों मे ज्यादातर वही कारें बिकती थी जो माइलेज ज्यादा देती थी। भारत के लोग शोरूम मे जाकर किसी कार के बारे मे पता करते समय सबसे पहले ये पूछते थे कि ये कितना माइलेज देती है। लेकिन बीते कुछ समय से लोगों के अंदर जागरूकता बढ गयी है‚ और वे अब कार लेने से पहले अब ये जानने की कोशिश भी करने लगे है कि ये सेफ्टी रेटिंग मे कितने स्टार लायी है।
तो चलिये आज हम आपको भारत मे बिकने वाली 05 सबसे सुरक्षित कारों के बारे मे बतातें है।
1- पहली कार है काम्पैक्ट SUV ‚ जो कि ग्लोबल NCAP मे Adult सेफ्टी मे 5 स्टार तथा चाइल्ड सेफ्टी मे 4 स्टार लाई है। ये कार TATA की पंच PUNCH है। इसकी कीमत मात्र 7 लाख ऑनरोड से शुरू है। यह CNG मे भी आती है। इसका माइलेज पेट्रोल मे 20 km/L है तथा CNG मे 27 KM/kg है। इसकी खास बात ये है कि PUNCH का CNG वैरियेन्ट बिना पेट्रोल के CNG फार्म मे ही स्टार्ट होती है जबकि अन्य कारें पहले पेट्रोल मे स्टार्ट होकर तब CNG मे चलती है। इसके CNG वैरिंयेन्ट मे सामान रखने के लिये डिक्की मे काफी जगह है क्योकि इसका CNG सिलेन्डर काफी अच्छे से लगाया गया है।
2- दूसरी कार है फाक्सवैगन की वरटस VIRTUS या स्कोडा की स्लाविया SLAVIA ये दोनो कारें एक ही प्लेटफार्म पर बनी है। ये सेडान सेगमेन्ट की कार हैं जो शहर मे रहने वालो के लिये एक बेस्ट कार है। ये कारे ग्लोबल NCAP मे 5 स्टार स्कोर की है एडल्ट व चाइल्ट दोनों के लिये। ये कार केवल पेट्रोल मे आती है और इसका माइलेज 18 km/L का है।
3- तीसरी कार है फाक्सवैगन की टाइगुन TAIGUN या स्कोडा की कुशैक KUSHAQ ये दोनो कारें एक ही प्लेटफार्म पर बनी है। ये SUV सेगमेन्ट की कार हैं जो शहर के साथ गांवो मे रहने वालो के लिये एक बेस्ट कार है। ये कारे ग्लोबल NCAP मे 5 स्टार स्कोर की है एडल्ट व चाइल्ट दोनों के लिये। ये कार केवल पेट्रोल मे आती है और इसका माइलेज 17 km/L का है।
4- चौथी कार है टाटा की अल्ट्रोज ALTROZ जो ग्लोबल NCAP मे 5 स्टार स्कोर की है एडल्ट में एवं चाइल्ट सेफ्टी मे 3 स्टार स्कोर की है। ये कार पेट्रोल डीजल CNG मे आती है और इसका पेट्रोल माइलेज 19.33 km/L का है एवं डीजल मे इसका माइलेज 23.64 Km/L है तथा CNG मे इसका माइलेज 26.2 Km/Kg का है। इसका Price 7.5 लाख आनरोड से प्रारम्भ है।
5- पांचवी कार है महिन्द्रा की XUV 700 जो कि एक SUV है। इस कार का ब्लू कलर BMW जैसी कारोे को भी सुन्दरता मे पीछे छोड देता है। ग्लोबल NCAP मे 5 स्टार स्कोर की है एडल्ट में एवं चाइल्ट सेफ्टी मे 4 स्टार स्कोर की है। ये कार पेट्रोल डीजल मे आती है और इसका पेट्रोल माइलेज 14 km/L का है एवं डीजल मे इसका माइलेज 16 Km/L है इसका Price 15 लाख आनरोड से प्रारम्भ है।








Comments
Post a Comment