Lenovo Tab M8 FHD Best tab under 10000 INDIA
Lenovo Tab M8 FHD Best tab under 10000
दोस्तों ये टैब MediaTek Helio P22 के साथ आता है तो Octa core, 2 GHz स्पीड के साथ आता है। जो कि 64bit पर रन करता है। इसमे 3GB का रैम लगा है। और इंटरनल स्टोरेज 32GB तक दिया गया है जिसे 256 GB तक बढाया जा सकता है। इसमे मुख्य कैमरा 13 MP का है जिसमे फ्लैस नही दिया गया है। और सेल्फी कैमरा 5MP का दिया गया है। कैमरा के हिसाब से देखा जाये तो इसमे औसत दर्जे का कैमरा दिया गया है‚ जिससे आप अपने जरूरत के सभी काम कर सकतें है।
इसमे 5000mAh Li-Polymer बैटरी लगी है जो ठीक—ठाक बैकअप दे देती है।
ये टैब 5G सपोर्टेड नही है ये सिर्फ 4G 3G 2G को सपोर्ट करता है। इसमे नैनों सिम लगती है।
इसमे WiFi 4 दिया गया है और ब्लूटूथ V5.0 दिया गया है।
इसमे फिंगर प्रिन्ट सेन्सर नही दिया गया है। इसके अलावा Light sensor, Proximity sensor, Accelerometer दिया गया है।
इसमे 8 इंच की स्क्रीन दी गयी है 283ppi IPS LCD है। जो स्क्रीन बाडी अनुपात 76.64% है जो कि ठीक-ठाक है।
दोस्तों बात करते हैं इसकी कीमत के बारे मे - ये आपको ऑनलाइन स्टोर पर 9999 रूपयें मे उपलब्ध है।



Comments
Post a Comment