Bajaj Platina 110ABS दोस्तों इस कंपनी ने ऐसी धांशू बाइक लांच कर दिया जो स्लीप कर गिरेगी नही।

Bajaj Platina 110ABS- दोस्तो बात करते है बजाज कंपनी की जिसने अफ्रीका जैसे महाद्वीप से चीन की छुट्टी करने के बाद भारत मे भी अपनी सबसे चर्चित बाइक प्लेटिना का नया अपडेट लांच किया है। दोस्तो बजाज कंपनी भारत की दूसरी सबसे बडी दुपहिया निर्माता कंपनी है। बजाज की बाइक भारत के साथ बांग्लादेश‚ म्यामार ‚ मिश्र‚ लीबीया‚ मोरक्को‚ सूडान ‚युगान्डा ‚ द० अफ्रीका तथा अन्य अफ्रीकी देशों मे भी बेची जाती है‚ जहां कभी चीन की बाइक निर्माता कंपनी का दबदबा था
बजाज प्लेटिना के बारे मे -
नये अपडेट के साथ Bajaj Platina 110 ABS के नाम से लांच की गयी हैं। इस बाइक मे सिंगल चैनल ABS दिया गया है जो फिसलन भरी सडको पर ब्रेक लगाने पर बाइक को स्लीप होने से बचायेगी।जिससे अब ये सबसे कम कीमत मे मिलने वाली ABS बाइक हो जायेगी
ये बाइक तीन कलर ऑप्शन मे मिलेगी-
1-Cocktial Wine Red
2- Saffire Blue
3- Ebony Black Red
बाइक के फीचर - इस बाइक मे सिंगल चैनल ABS मिलता है जो बाइक को अचानक ब्रेक लगाने पर स्लीप करने से रोकता है। इस बाइक मे सेमी डिजीटल मीटर दिया गया है जिसमे स्पीडोमीटर एनालाॅग है और शेष डिजीटल है‚ डिजिटल मीटर मे आप किस गियर पर बाइक चला रहे है ये दिखता है जिससे आपको गियर की पाेजिशन हमेशा पता रहेगी‚ इसके अलावा डिजिटल मीटर मे ट्रीपमीटर‚ समय ‚ इंंजन चेक लाइट‚ सर्विस रिमान्डर‚ फ्यूल इंडीकेटर आदि मिल जाता है।इस बाइक मे काफी लंबी सीट मिलती है जिससे दो लोग बहुत ही अच्छे से काफी लंबी दूरी तक सफर कर सकते है।इसका शाकर बहुत ही अच्छा है‚ कंपनी इसमे आगे वाले पहिये मे हाइड्रोलिक टेलिस्कोपिक 135 mm का शाकर लगा है। वहीं पीछे वाले पहिये मे स्प्रिंग इन स्प्रिंग (SOS) नाइट्रोक्श कैनेस्टर वाला शाकर लगा है जो बहुत ही आरामदेय होता है।प्लेटिना 110ABS का वजन 119 kg है और इसकी सीट की उचाई 807 mm है। बात करते हैं इसके ग्राउन्ड क्लियरेन्स के बारे मे तो इसमे 200 mm का ग्राउन्ड क्लियरेन्स मिलता है जो कि खराब रास्तों मे चलने पर बाइक काे नीचे से टकराने मे बचाव करेगा। कंपनी इसमे 5 साल की या 75000 km की वारंटी देती है।

इंजन - Bajaj Platina 110 ABS मे 115.45 CC का इंजन मिलता है‚ जो 8.48 Bhp की ताकत 7000 rpm पर देता है‚ तथा 9.81 न्यटनमीटर का टार्क 5000 rpm पर देता है। ये बाइक आपको ऑनरोड 70-75 km/L का माइलेज आसानी से निकाल देगी। इसका इंजन 5 गियर के साथ आता है।इस बाइक को आप 90 kh/h की रफ्तार की चला सकते है।दोस्तो बात करते है ।
कीमत - इसकी कीमत Ex शोरूम मे 79693 रूपये है। जो 8869 रूपये के RTO चार्ज‚ 5730 रूपये के इंशोरेन्श को मिलाकर 94292 रूपये हो जाती है।
दोस्तो यदि आप एक सस्ती और सुरक्षित बाइक लेना चाहते हैं तो आप Bajaj Platina 110ABS को ले सकते है।
Comments
Post a Comment